फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ओआरओपी के लिए जंतर-मंतर पर गरजे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक-वन पेंशन में विसंगति को लेकर गौरव सेनानी संघर्ष समिति के पूर्व सैनिकों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक विसंगतियाें को दूर नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ओआरओपी में विसंगति को लेकर देशभर के पूर्व सैनिक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 48 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में गौरव सेनानी संघर्ष समिति क्लेमेंटटाउन का 15 सदस्यीय दल भी बुधवार को दिल्ली पहुंचा। अध्यक्ष आलम सिंह भंडारी के नेतृत्व में गए पूर्व सैनिकों के दल को वहां काशीपुर, उत्तराखंड के अध्यक्ष कैप्टन त्रिलोक सिंह नेगी ने धरने की कमान सौंपी। मेडल, टोपी के साथ अपनी टोली के साथ भारत माता की जय, सैनिक एकता जिंदाबाद और बदरी विशाल के उद्घोषक के साथ दल धरनास्थल पहुंचा। इस दौरान वक्ताओं ने ओआरओपी-दाे की विसंगतियों के विषय में अपने विचार रखे।
सभी ने सरकार से इन विसंगतियों को तुरंत दूर करने का आग्रह किया। कैप्टन आलम सिंह भंडारी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि पूर्व सैनिक पिछले 48 दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार अभी भी सकारात्मक जवाब नहीं दे रही है। इस दौरान सूबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत, सूबेदार मेजर बादर सिंह रावत, कैप्टन धर्म सिंह भंडारी, कैप्टन एमएस बिष्ट, सूबेदार मेजर बचन सिंह पटवाल, सूबेदार मेजर कैलाश चंद्र, कैप्टन राजन मल, सूबेदार मेजर डीएस क्षेत्री, कैप्टन राजेंद्र मल, नायक इंद्र क्षेत्री, कैप्टन इंद्र सिंह शाही, नायक जगदीश प्रसाद ,नायब सूबेदार लक्ष्मण सिंह रावत, नायब सूबेदार आईडी गैरोला, नायक जेपी यादव, सूबेदार मेजर वाचस्पति विडालिया, नायक लक्ष्मण सिंह असवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें