फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वाहन से इंच भर दूर गिरा मलबा

Fri, 07 Jul 2017 08:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सिरोबगड़ (डेंजर जाेन)
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ गढ़वाल भ्रमण पर जा रहे थे। तभी रास्ते में पहाड़ी से मलबा आ गिरा। मलबा उनके वाहन से इंच भर की दूरी पर गिरा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक अपने परिवार के साथ कुमाउं भ्रमण पर हैं। इस दौरान पहले उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां पत्रकारों को संबोधित करने के बाद वे वाहन से सड़क मार्ग द्वारा रुद्रप्रयाग की ओर निकल गए।

बता दें कि सुबह से ही सिरोबगड़ (श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच डेंजर जोन)पर आवाजाही बंद है। यहां पहाड़ी से पत्‍थर गिर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जाने के दौरान पूर्व सीएम निशंक का वाहन भी सिरोबगड़ से गुजरा। लेकिन एक बड़ी अनहोनी टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ आगे, जानिए

सिरोबगड़ (डेंजर जाेन)
दरअसल, जब रमेश पोखरियाल निशंक का वाहन सिरोबगड़ से गुजरा तो अचानक पहाड़ से बड़े पत्‍थर गिरने लगे। हालांकि उनका वाहन पत्‍थर की चपेट में नहीं आया। लेकिन वे परिवार समेत बाल-बाल बच गए। 

रुद्रप्रयाग पहुंचकर उन्होंने स्‍थानीय पत्रकारों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे कर्णप्रयाग और फिर ग्वालदम के लिए निकल गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें