लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की दीवारों पर टंगी फोटो किसी ने उतारकर कमरे के एक कोने में डालने को लेकर बवाल हो गया। एनडी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने इस कृत्य की निंदा करते हुए शासन प्रशासन से जांच कराने की मांग की है।
महाविद्यालय प्राचार्य का अनुमान है कि वायर फिटिंग के दौरान मिस्त्री से ऐसा हुआ हो सकता है। उन्होंने कहना है कि एनडी तिवारी का वे पूरा सम्मान करते हैं। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के कमरे के कोने में पड़ी एनडी तिवारी और पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद रोहित शेखर तिवारी की ये प्रतिक्रिया सामने आई है।