फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से बंगलूरू के लिए सीधी हवाई सेवा जल्द, ये रहेगा फ्लाइट का समय

Thu, 28 Sep 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून   
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अक्तूबर से बंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। विमान कंपनी इंडिगो एयरलाइंस हवाई सेवा का विस्तार करते हुए सप्ताह में एक दिन यहां से हवाई सेवा देगी। इससे बंगलूरू आवाजाही करने वाले हवाई यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। 
विज्ञापन


जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का विस्तार शुरू हो गया है। यहां से इंडिगो एयरलाइंस प्रत्येक रविवार को बंगलूरू के लिए विमान सेवा देगी। अभी तक लखनऊ, दिल्ली, जम्मू और मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा दी जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये रहेगा आवागमन का समय

अक्टूबर से बंगलूरू जाने वाले हवाई यात्रियों को सप्ताह में एक दिन सीधी हवाई सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। उसके बाद से जौलीग्रांट एयरपोर्ट सीधा छह शहरों से जुड़ जाएगा। हवाई सेवा के विस्तार से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलने से बंगलूरू से दून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट सीधा जुड़ जाएगा। 
​
प्रत्येक सप्ताह रविवार को बंगलूरू से सुबह 6.55 बजे विमान जौलीग्रांट के लिए उड़ान भरेगा, जो दस बजे पहुंचेगा। इसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 10.40 बजे उड़ान भरने के बाद 1.45 बजे वह विमान यात्रियों को बंगलूरू पहुंचा देगा। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि विमान की आवाजाही का शेड्यूल तय हो गया है। आठ अक्तूबर से उड़ानों की आवाजाही प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें