फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम एनडी तिवारी की तस्वीरें फेंकने पर बवाल, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Thu, 28 Sep 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़ 
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की दीवारों पर टंगी फोटो किसी ने उतारकर कमरे के एक कोने में डालने को लेकर बवाल हो गया। एनडी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने इस कृत्य की निंदा करते हुए शासन प्रशासन से जांच कराने की मांग की है।  
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्य का अनुमान है कि वायर फिटिंग के दौरान मिस्त्री से ऐसा हुआ हो सकता है। उन्होंने कहना है कि एनडी तिवारी का वे पूरा सम्मान करते हैं। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के कमरे के कोने में पड़ी एनडी तिवारी और पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद रोहित शेखर तिवारी की ये प्रतिक्रिया सामने आई है।
 
विज्ञापन

रोहित के अनुसार ऐसी स्थिति में जबकि विकास पुरुष तिवारी अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रहे हैं, इस तरह का कृत्य और भी शर्मनाक है। इस संबंध में पूछने पर कॉलेज के प्राचार्य आरपी पुरोहित का कहना था कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन कॉलेज में बिजली फिटिंग का काम चल रहा था। यदि ऐसा हुआ है तो संभावना है कि फिटिंग करने वालों ने फिटिंग के दौरान तस्वीर गिरकर टूटने के डर से उनको उतारकर रखा होगा।

पुरोहित ने कहा कि तिवारी जी की बदौलत ही कालेज की स्थापना हुई है। ऐसे सम्मानीय व्यक्ति के लिए उनके और स्टाफ के दिल में हमेशा ही आदर का भाव रहेगा। वह मामले की जांच कराएंगे और किसी को दोषी पाया जाता है तो उसे दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें