फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण बन गई उत्तराखंड सरकारः खंडूरी

Mon, 13 Jan 2014 06:20 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की बुद्धि रावण बुद्धि हो गई है। सरकार दुर्भावना से कार्य कर रही है। सरकार की इस कार्यप्रणाली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम खंडूरी ने कहा प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से आम लोग खासे परेशान हैं। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।

आपदा से पीड़ितों की समस्या जस की तस है। आपदा राहत राशि का सही उपयोग नहीं हो पाया है। प्रभावित क्षेत्रों में खासे परेशान हैं। प्रदेश में सड़कों की दशा काफी दयनीय बनी हुई।जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


ठंडे बस्ते में स्थानांतरण नीति
पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। सरकार ने पहले उनके कार्यकाल में प्रदेश के हित में तैयार की गई स्थानांतरण नीति को ठंडे बस्ते में डाला।

जबकि कर्मचारी वर्ग उक्त नीति को लागू करने के पक्ष में था। इसके बाद लोकायुक्त बिल को ठंडे बस्ते में डाला। अब सेवा के अधिकार को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।

भ्रष्ट्राचार और फिजूलखर्ची को बढावा
जबकि उनके कार्यकाल में लागू किए गए सेवा का अधिकार अधिनियम से आम लोगों को राहत मिल रही थी। लोगों के 95 फीसदी काम हो रहे थे। उन्होंने सरकार पर भ्रष्ट्राचार और फिजूलखर्ची को बढावा देने का आरोप लगाया।

इस मौके पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार घोषित किए जाने से लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। इस मौक पर भाजपा जिलाध्यख राजकुमार पोरी, पूर्व विधायक बृज मोहन कोटवाल, भाजपा नेता घनानंद उर्फ घन्ना भाई, मुकेश रावत, संजय बलूनी, कमला रावत, सुमनलता ध्यानी, सुषमा रावत, महादेव बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें