फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता ने BJP पर लगाया EVM में गड़बड़ी का आरोप, जानिए क्या बोले

Mon, 18 Dec 2017 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल और गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत से कांग्रेस असहज हो गई है। उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक ने भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हिमालच चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा जिस तरह से आगे रही है यह ईवीएम में गडबड़ी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हमें पहले तो यह सिर्फ आशंका थी। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि बड़ी संख्या में धांधली  हुई है।

उन्होंने कहा कि पांचवे राउंड तक काउंटिंग में सब ठीक चल रहा था। इसमे कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे चल रही थी। दोंनों  पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर थी। लेकिन जिस तरह से पांचवे और छठे राउंड के भाजपा की सीटें लगातार बढ़ी हैं। इससे पूरा परिदृश्य ही बदल गया।  उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवीन जोशी का कहना है कि गुजरात में किसानों ने बीजेपी को खारिज कर दिया है। लोग विकास चाहते हैं।  प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि कांग्रेस हार कर भी जीत गई है। मोदी जी ने खूब पसीना बहाया है। लेकिन कांग्रेस लोगों के साथ आज भी खड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें