फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: आयोग के अध्यक्ष पद से डॉ. राकेश कुमार के अचानक इस्तीफे से सब हैरान, लग सकता है भर्ती अभियान को झटका

Sun, 11 Jun 2023 01:18 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

समूह-ग भर्तियों का विशेष अभियान चला रहे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने महज 18 माह बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं, लेकिन कई तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।
 
विज्ञापन
डा. राकेश कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से डॉ. राकेश कुमार के इस्तीफे से सब हैरान रह हैं। दरअसल, इस इस्तीफे को लेकर पहले से कोई चर्चा कहीं नहीं सुनी गई थी। फिलहाल, आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे से आयोग के भर्ती अभियान को झटका लग सकता है।

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने इस्तीफा स्वीकार होने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को हासिल करने में राजभवन व सीएम का विशेष समर्थन मिला। मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव से भी जो अपेक्षाएं की गईं, वह समय से पूरी हुईं। उन्होंने आयोग के सभी सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद प्रकट किया।

विज्ञापन


विश्वास जताया कि उत्कृष्ट मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में आयोग और बेहतर काम करेगा। उधर, उनके इस्तीफे की खबर से सचिवालय से लेकर बेरोजगार तक हैरत में रह गए। माना जा रहा है कि उनकी अगुवाई में चल रहे भर्ती अभियान को इससे झटका लगेगा। अब सरकार के सामने नए अध्यक्ष के जल्द चयन की चुनौती है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें