फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के पालन को पुलिस ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन व चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना सेलाकुई पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कोरोना महामारी के दौरान सरकार की ओ से जारी गाइडलाइन के पालन का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर दीपक सिंह ने राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उन्हेें आचार संहिता के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता व चुनाव आयोग के माध्यम से जारी किए गए निर्देशों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन कराने के लिए सभी पदाधिकारी मुस्तैदी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण शासन स्तर से गाइडलाइन जारी की गई है। चुनावी गतिविधियों के दौरान कोविड गाइडलाइन का भी पूरा ध्यान उन्हें रखना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्थान पर आचार संहिता व कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किए जाने की शिकायत मिलती है तो उस पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगा। बैठक में थाना प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आकिल अहमद, पूर्व ग्राम प्रधान भगत सिंह राठौर, अमित नेगी, तेजपाल सिंह, सुखदेव फरस्वाण, विकास रमोला, सुशील कुमार, मनोज पंवार, संजय गर्ग, अनिल नौटियाल, हर्ष दीप गुप्ता, उमर चौधरी, प्रशांत गुसाईं, हिमांशु गौड आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें