फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालयों के प्रत्येक छात्र पर प्रतिदिन खर्च होंगे 150 रुपये

विज्ञापन
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षाओं का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और ? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
प्रदेश के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के प्रत्येक छात्र पर अब प्रतिदिन 150 रुपये खर्च किए जाएंगे। यह घोषणा शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कालसी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। पूर्व तक प्रति छात्र 69 रुपये प्रतिदिन बजट के रूप में खर्च किए जाते थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में 715.70 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय हॉल, डिस्पेंसरी, अतिथि कक्ष और स्कूल परिसर के दोनों साइडों पर सड़क के सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने आश्रम पद्धति विद्यालयों के उत्थान के लिए 15 लाख रुपये के एक कोष निर्माण की भी घोषणा की। साथ ही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और जीआईसी कालसी के लिए भी कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि छात्रों के भविष्य निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। जिस तरह एक मूर्तिकार पत्थर को मूर्ति का आकार देता है उसी तरह शिक्षक एक छात्र का निर्माण करता है।
कहा कि जनजातीय क्षेत्र कालसी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ने प्रदेश के अन्य स्कूलों के लिए एक उदाहरण पेश किया है। स्कूल के 13 छात्रों ने आईआईटी, एनआईटी जैसे कई नामचीन कॉलेजों में अपनी जगह बनाई है। छात्रों ने यह उपलब्धि बेहद ही कम संसाधनों का उपयोग करते हुए हासिल की। उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने पर प्राचार्य डॉ. जीसी बड़ोनी की प्रशंसा की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में जगह हासिल करने वाले छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाज एवं अल्प संख्यक कल्याण और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि शिक्षक ही समाज, राज्य और देश की दशा बदलते हैं। छात्रों को मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी विचार रखे। विधायक ने मुख्यमंत्री से कालसी स्थित डेयरी फॉर्म की भूमि को फ्री होल्ड कर सालों से जमीन पर दुकानें चला रहे व्यापारियों को देने की मांग की। स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
-----
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में समाज कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह रावत, जनजाति कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष मूरतराम शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, जनजाति कल्याण विभाग के सचिव एल फैनई, अपर सचिव जनजाति कल्याण विभाग डॉ. रामविलास यादव, निदेशक जनजाति कल्याण विभाग सुरेश चंद्र जोशी, संयुक्त निदेशक योगेंद्र सिंह रावत, सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह, उप प्राचार्य सुधा पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
----
ये घोषणाएं भी रहीं अहम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एकलव्य आदर्श विद्यालय में सोलर हिटिंग सिस्टम, संग्राहलय कक्ष निर्माण, स्कूल के चारों ओर फेंसिंग कार्य को भी स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल परिसर में जरूरी संसाधनों को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के आग्रह पर जीआईसी कालसी में निर्माण कार्यों के लिए 25 लाख रुपये के बजट को भी स्वीकृति दी।
----
मुख्यमंत्री ने बगिया का निरीक्षण कर रोपा पौधा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्कूल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. जीसी बडोनी ने बताया कि स्कूल में 25 प्रतिशत कक्षाएं स्मार्ट क्लास हैं। स्कूल का लक्ष्य अगले दो माह में सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास बनाने का है। मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में बनी बगिया का भी निरीक्षण किया। इस बगिया में स्कूल में पढ़ने वाला प्रत्येक छात्र अपने नाम से एक पौधा रोपता है और स्कूल समाप्ति तक उसकी देखभाल करता है। यहां पर मुख्यमंत्री ने आम और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने लीची का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की कालसी और चकराता विकासखंड की समस्त सहकारिताओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रभागीय परियोजना प्रबंधक बीके भट्ट, सहायक प्रबंधक किरन चौहान, तकनीकी कोऑर्डिनेटर हरीश कुकरेती, मार्केटिंग प्रबंधक प्रतीक उनियाल भी मौजूद रहे।
----
स्कूल के इन छात्रों के मुकाम से प्रभावित हुए सीएम
बीते कुछ सालों में स्कूल से पासआउट हुए छात्र अंशुल चौहान वर्तमान में आईआईटी मुंबई, सोनम चौहान आईआईटी मंडी, शीतल जोशी एनआईटी जालंधर, नितेश रावत, अंकित चौहान, ऋतिक चौहान आईआईटी इलाहाबाद, अमन राणा आईआईटी गुवाहाटी में अध्ययनरत हैं। साथ ही इशा जोशी, अजय राठौर एनईईटी श्रीनगर गढ़वाल में पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में कम संसाधनों में इन छात्रों के इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर मुख्यमंत्री स्कूल के निरीक्षण को खिंचे चले आए।
----
जनजातीय क्षेत्र के छात्रों के लिए हुई स्कूल की स्थापना
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना जनजातीय क्षेत्र के छात्रों के लिए की गई है। इस स्कूल में प्रदेश के बोक्सा, थारू, राजी, जौनसारी और भोटिया जनजाति के छात्र पढ़ते हैं। वर्तमान में पूरे प्रदेश में सिर्फ कालसी में ही केंद्र सरकार के अधीन एकलव्य स्कूल संचालित हैं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जौनसार बावर की पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री के स्वागत को ख- फोटो : VIKAS NAGAR

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान विचार रखते मुख्यमंत्री।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें