हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने भाजपा के जिला महामंत्री अरुण मित्तल और विधायक मुन्ना सिंह चौहान के आवास पर तिरंगा लगाकर किया। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि अभियान को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। भाजपा सरकार के सहयोगी के रूप में कार्य कर रही। गैर सरकारी संगठनों और संस्थाओं का भरपूर सहयोग भी इस अभियान को मिल रहा है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है।
भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो, इसलिए हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है। जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गौरव चावला, अनुज गुलेरिया, दिनेश कौशिक, वीरेंद्र सिंह चौहान, मनीष यादव, राजकुमार रोहिल्ला, अंकित कंसल, रोशन नेगी, धीरेंद्र पटवाल, मनोज, कमल मित्तल आदि मौजूद रहे।
380 फीट तिरंगे को लेकर निकाली रैली
सेलाकुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम तेलपुरा में संकट मोचन श्री हनुमंत धाम मंदिर से प्रारंभ होकर तेलपुरा, बहादुरपुर, शैतान चौक तक 380 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली। यात्रा में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर शामिल हुए। रैली में स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला, यूपीएस पब्लिक स्कूल तेलपुरा मॉडल हाई स्कूल तेलपुर के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण रहे।
प्रदेश महामंत्री ने आवास पर लगाया तिरंगा
विकासनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा लगाया। उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर हरबर्टपुर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कौशिक, पूर्व सभासद जनार्दन जोशी, विकासनगर ग्रामीण मंडल के महामंत्री मोहित शर्मा, मुकेश भरतरी, रविकांत राठौर, शुभम गर्ग विनायक नौटियाल, अनुज चौहान, संदीप शर्मा, सारांश डोगरा आदि मौजूद रहे।