फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में हर किसान और व्यापारी अहम : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मंडी समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि मंडी समिति में हर किसान और व्यापारी का अहम स्थान है। इसके लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थोक व्यापारियों की बैठक में राजेश शर्मा ने समस्याओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाना और अतिक्रमण पर पूरी तरह लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के आगे कूड़ादान रखने का सुझाव दिया। इससे जहां परिसर में साफ-सफाई रहेगी, वहीं कूड़ा उठाना भी आसान होगा। उन्होंने समितियों के माध्यम से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति योजना, व्यक्तिगत दुर्घटना योजना, पर्वतीय अनाज क्रय योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। व्यापारियों ने परिसर की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया। मंडी अध्यक्ष और सचिव विजय थपलियाल ने इस सुझाव पर अपनी सहमति दी। उन्होंने सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर कार्य करने वाले मंडी मजदूरों और पल्लेदारों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराने को कहा। साथ ही उन्होंने निरीक्षकों को मंडी में बिजली, हाईमास्ट लाइट, पानी की आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। बैठक में आदेश चौहान, गगन सेठी, योगेंद्र पुंडीर, दिलशाद अहमद, हरिओम सेठी, संजीव, मंडी निरीक्षक अजय डबराल, प्रदीप शर्मा, निरीक्षक हरीश कोहली, प्रीतम डिमरी, दिनेश डोभाल, विशाल चौधरी, पारस राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें