Honored Uttarakhand Police Personnel
- फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन देहरादून में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित किया।
शुक्रवार को आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि एवरेस्ट को शास्त्रों में सागरमाथा कहा गया है और हमारी पुलिस ने सागरमाथा का माथा चूमा है। इस दौरान सीएम ने इंस्पेक्टर संजय उप्रेती और फायरमैन रवि चौहान की वेतन वृद्धि का एलान किया। वहीं बाकी टीम के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की।
बता दें कि उत्तराखंड पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों ने पहली बार एवरेस्ट फतह कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जिनमें इंस्पेक्टर संजय उप्रेती, फायरमैन रवि चौहान, आरक्षी वीरेंद्र काला, आरक्षी मनोज जोशी, विजेंद्र कुड़ियाल, सूर्यकांत उनियाल, फायरमैन प्रवीण सिंह और योगेश रावत शामिल हैं।
इन पुलिस कर्मियों ने दो दलों के रूप में एवरेस्ट पर चढ़ाई की। वहीं टीम लीडर डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ नवनीत भुल्लर को ऑक्सीजन खत्म होने के कारण 8300 मीटर (27230.97 फुट) चढ़ाई पूर्ण करने के बाद लौटना पड़ा था।