पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर राज्यभर में कार्यक्रम होंगे। प्रदर्शनी, जन कल्याण शिविर व संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर में 12 से 14 जून तक कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसंपर्क, जनकल्याण शिविर व संवाद कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन किया जाए। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जनहित में किए गए कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों, आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाए।