फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तुंगनाथ दर्शन कर लौट रहे एमपी के दो युवकों की बाइक खाई में गिरी

Wed, 10 Jun 2026 10:59 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

 ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मध्य प्रदेश के दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों को खाई से निकाल उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तुंगनाथ से दर्शन कर लौट रहे बुलेट सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में श्रीनगर पोस्ट से एसडीआरएफ की टीम तत्काल उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। देवप्रयाग से लगभग पांच किलोमीटर पहले श्रीनगर की ओर स्थित दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ और देवप्रयाग पुलिस ने संयुक्त रूप से रात के अंधेरे में ही बेहद चुनौतीपूर्ण सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

युवकों के पैर और कमर में गंभीर चोटें
पहाड़ के अत्यधिक दुर्गम और पथरीले रास्ते के बावजूद जवानों ने अदम्य साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए गहरी खाई में उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें जीवित बाहर निकाल लिया। खाई से सुरक्षित निकालने के बाद दोनों युवकों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर एंबुलेंस के जरिए तुरंत बेस अस्पताल श्रीनगर भिजवाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा ACR का हिस्सा, सार्वजनिक करना संभव नहीं, सुरक्षा को खतरा
विज्ञापन


एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर केवेंद्र सजवाण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों की पहचान पीयूष शर्मा (19) और हर्ष कुशवाहा (22) के रूप में हुई है, जो शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। हादसे में दोनों युवकों के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें