फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: स्पेशल ट्रेन भी नहीं संभाल पाई यात्रियों की भीड़, कोई फर्श पर बैठा तो किसी ने खड़े होकर किया सफर

Tue, 10 Nov 2026 10:23 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद अब बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा मनाने के लिए अपने घरों का रुख कर रहे हैं। इसी वजह से देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन
ट्रनों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के आगे रेलवे की विशेष ट्रेन भी कम पड़ गई। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। हालात यह रहे कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। मजबूरी में किसी ने फर्श पर बैठकर तो किसी ने खड़े होकर सफर किया।

विज्ञापन


धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद अब बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा मनाने के लिए अपने घरों का रुख कर रहे हैं। इसी वजह से देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली। मंगलवार सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में लोग अपने सामान के साथ ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। जैसे-जैसे ट्रेनों के आने का समय नजदीक आया, यात्रियों की भीड़ भी बढ़ती चली गई।

UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दून-मुजफ्फरपुर स्पेशल में भी रही भीड़
छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से देहरादून से दून-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। उम्मीद थी कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा। हालांकि, यात्रियों की संख्या इतनी अधिक रही कि स्पेशल ट्रेन भी भीड़ को संभालने में नाकाफी साबित हुई। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी रही।

मुस्तैद दिखे पुलिस और रेलवे के अधिकारी
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मी सुबह से ही स्टेशन पर तैनात रहे और यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। प्लेटफार्म पर सुरक्षा लाइन के ऊपर रस्सी लगाई गई थी, ताकि यात्री निर्धारित सीमा से आगे न बढ़ें और व्यवस्था बनी रहे। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से खड़े रहने और ट्रेन में चढ़ने के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें