इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60) टूर्नामेंट में सोमवार को बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। डालनवाला स्थित एक निजी मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्वालीफाइंग राउंड के मैच खेले गए।
बालक वर्ग के पहले मैच में एरिक गुनमान इंडोनेशिया ने ऋषिकेश नेने को 6-1, 6-2 से, सिन जाएजुन ने हरमन सिंह को 6-3, 6-0 से, रिभव सरोहा ने अमृत धंकल को 6-0, 6-2 से और अश्विन दहिया ने विवान बिदासारिया को 2-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया। वहीं, दूसरे कोर्ट में आयोजित हुए बालक वर्ग में मुकाबलों में अद्वित तिवारी ने माधव दधीच को 6-3, 6-4 से, कुशाग्र अरोरा ने कियान पटेल को 6-1, 6-4 से हराया। जबकि बालिका वर्ग में खुशी किदयान ने सैरी शर्मा को 6-1, 6-1 से, आहिना चौधरी ने सुरती रविकांत रविकांत को 6-4, 6-2 से कारारी शिकस्त दी।
इसके अलावा बालक वर्ग में हीत भीमसीभाई कंदोरिया ने नमन बोरा को 6-3, 6-2 से, आरव धेकिल ने रिषभ रामानम को और बालिका वर्ग में पूर्वी पटवा ने सुभी शर्मा को 6-4, 6-2 से व पावनी बिष्ट ने प्रीत धावर को 6-1, 6-7, 11-9 से पराजित किया।