फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: ईपीएफओ ने शुरू की नई योजना, देशभर में कहीं से भी घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम

Fri, 19 Jun 2020 12:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने शुरू की मल्टी लोकेशन क्लेम सेटलमेंट योजना
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रोविडेंट फंड (पीएफ) की निकासी या इससे जुड़े दूसरे कामों के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मल्टी लोकेशन क्लेम सेटलमेंट योजना शुरू की है। इसके तहत देश में कहीं से भी पीएफ से संबंधित कामों के लिए आवेदन और उनका निपटारा किया जा सकेगा।

विज्ञापन


ईपीएफओ देहरादून के रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने बताया कि इस सुविधा से ईपीएफओ के किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय से किए गए दावों का निपटान किया जा सकेगा। अब ऐसा जरूरी नहीं रहेगा कि आपको अपने ही शहर के कार्यालय में क्लेम सेटलमेंट के लिए आवेदन करना पड़े।


यह भी पढ़ें: जरूरत पड़ने पर पीएफ खाते से कोविड एडवांस के तहत निकालें पैसा, जानें और कई जरूरी बातें...
विज्ञापन


आप देश के किसी भी ईपीएफओ कार्यालय में कर सकेंगे। बयान में कहा गया कि इस नई पहल के तहत भविष्य निधि, पेंशन, आंशिक निकासी और दावों और हस्तांतरण जैसे सभी प्रकार के ऑनलाइन दावों का निपटान किया जा सकेगा।

विज्ञापन

72 घंटे के अंदर हो जाएगा दावों का निपटारा

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन और इसके बाद से लगातार पीएफ निकासी के लिए आवेदन आ रहे हैं। पीएफ कार्यालय के स्तर पर इनका निपटारा तेजी से किया जा रहा है। यह कोशिश की जा रही है कि 72 घंटे के भीतर ऐसे दावों का निपटारा किया जा सके।

75 फीसदी निकासी की अनुमति
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कोरोना संकट को देखते हुए पीएफ खाताधारकों को राहत देते हुए उनके जमा की एडवांस निकासी की सुविधा दी है। ईपीएफओ ने इसके लिए ईपीएफ स्कीम-1952 में बदलाव करते हुए यह कहा कि कर्मचारी अपने खाते में जमा रकम का 75 फीसदी या तीन माह के वेतन के बराबर रकम निकाल सकते हैं। इस रकम का इस्तेमाल कर्मचारी अपनी जरूरतों के लिए कर सकते हैं और इसे फिर से जमा करने की जरूरत नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें