दिल्ली स्थित यूनेस्को हाउस में आयोजित कार्यशाला में मौजूद आरूषि निशंक।
हिमालय संरक्षण में सर्कुलर इकोनॉमी अहम भूमिका निभा रही है। हमें विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना ही होगा। ये बातें आरुषि निशंक ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित यूनेस्को हाउस में सर्कुलर इकोनॉमी इन बिजनेस विषय पर आयोजित कार्यशाला में कही।
उन्होंने कहा कि हिमालय जैव विविधता का अभिन्न हिस्सा है, हमें इसके संरक्षण को बढ़ावा देना होगा। कहा कि सर्कुलर अर्थव्यवस्था आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, जो कारोबार, समाज और पर्यावरण को लाभान्वित करता है। उन्होंने दुनिया को हिमालय में मौजूद सीमित संसाधनों के बारे में जानकारी देने पर जोर दिया। साथ ही नदियों के संरक्षण पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान कमल सिंह, बीएस सजवान, वीके तिवारी, एस भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।