फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

157 क्रिकेटरों ने दिया सीनियर टीम के लिए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड की सीनियर क्रिकेट टीम के लिए शनिवार को पहले राउंड के ट्रायल -रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए। ट्रायल में पिछले साल बोर्ड ट्राफी खेलने वाले 53 क्रिकेटरों समेत कुल 157 खिलाड़ी शामिल हुए। रविवार को शॉर्टलिस्ट करने के बाद दूसरे राउंड का ट्रायल होगा। इसके बाद अभ्यास शिविर के लिए 30 क्रिकेटर चुने जाएंगे।
विज्ञापन

रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे ट्रायल में शनिवार को गढ़वाल और कुमाऊं जोन से चुने गए क्रिकेटर पहुंचे। इसके अलावा पिछले साल बोर्ड ट्राफी में हिस्सा लेने वाले 53 क्रिकेटर भी शामिल हुए। गढ़वाल मंडल से 58 और कुमाऊं से 47 क्रिकेटरों को राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। संयोजक धीरज खरेे ने बताया कि पहले राउंड के ट्रायल के बाद रविवार को क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो दूसरे राउंड के ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 10 सितंबर से आयोजित होने वाले अभ्यास शिविर के लिए क्रिकेटरों को चुना जाएगा। नौ सितंबर को सभी चुने हुए क्रिकेटरों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 10 से 23 सितंबर तक अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास शिविर आयोजित होगा। इस दौरान 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें