फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उद्यम की सफलता के लिए नवाचार युक्त विचार आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

I

I
I

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में देवभूमि उद्यमिता विकास योजना के तत्वावधान में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डीपी सिंह ने किया।



छात्रों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा, उद्यम के सफलता के लिए मूल्य संवर्धन का होना आवश्यक है। कोई भी उद्यम या स्टार्टअप शुरू करना उद्यमी की जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करता है। उसकी सफलता उस उद्यमी की ओर से उद्यम संचालन के लिए अपनाए गए नवाचार एवं नूतन प्रयोग पर निर्भर करता है। इस मौके पर प्रो. पूजा कुकरेती, प्रो. यतीश वशिष्ठ, प्रो. अनिता चौहान, डॉ. कविता काला, डॉ. डिंपल भट्ट, डॉ. सुमन सिंह गुसाई, प्रो. विजेंदर लिंगवाल, डॉ. सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iपढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरीI

शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को उद्घाटन किया गया। एससी पांडे ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कहा, पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी है। कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रहलाद सिंह ने कहा, फिट इंडिया मिशन के तहत आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में खेलकूद का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रतियोगिता में रिले दौड़, लंबी कूद समेत विभिन्न खेलों में छात्रों ने दम दिखाया। इस अवसर पर डॉ. सयांतन मुखोपधाय, डॉ. कुलदीप, सुरमधुर पंत, डॉ. यूसी गुप्ता, डॉ.संतोष जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iधूमधाम से मनाया छात्रसंघ समारोहI



एमकेपी पीजी काॅलेज में शनिवार को छात्रसंघ समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्राची और विधायक खजानदास ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहला, प्रिया ने दूसरा और जोया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, परिधान प्रतियोगिता में अरुणिमा को मिस क्वीन, वंशिका राणा को मिस ब्यूटी के खिताब से नवाजा गया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. ममता सिंह, डॉ. कौशल कुमार, देवेंद्र बिष्ट, डॉ. अंजलि सेमवाल, साक्षी शंकर, किरन कठैत, शालिनी बिष्ट, तनुजा समेत कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें