फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में औषधीय पौधों का है भंडार : डॉ. अनिल जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तरांचल विवि में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ उद्घाटनI
विज्ञापन




उत्तरांचल विश्वविद्यालय में उत्तराखंड हिमालय के नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के औषधीय पौधों का स्वदेशी पारंपरिक ज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन हेस्को के संस्थापक पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने किया। उन्होंने कहा, उत्तराखंड में औषधीय पौधों का भंडार है।
विज्ञापन


विवि के उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की ओर से आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने उत्तराखंड में पाए जाने वाले औषधीय पौधों पर चर्चा की। मुख्य वक्ता कुमाऊं विवि के प्रो. डॉ. कुमुद उपाध्याय और पोस्ट ग्रेजुएट स्कूल विवि एयरलंगा, इंडोनेशिया के डॉ. आरिफ नूर मुहम्मद अंसोरी ने विचार रखे। वहीं, विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने कहा, इस तरह के सम्मेलन का सीधा लाभ मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को मिलता है। इस मौके पर विवि की प्रो चांसलर अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. डॉ. धर्म बुद्धि, प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. राजेश बहुगुणा, डीन प्रो. डॉ. विकास जखमोला समेत विभिन्न विवि-कॉलेज के छात्र-छात्राओं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें