फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी झाड़ियों में फंसी मिली मादा तेंदुआ, बचाया

Fri, 28 Nov 2014 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल में भीमताल क्षेत्र के रौशिल गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह एक मादा तेंदुआ जंगल में घनी झाड़ियों में फंसी मिली।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में रखने के बाद नैनीताल स्थित चिड़ियाघर पहुंचा दिया। तेंदुए को देखने के लिए आसपास क्षेत्रों के ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगल में पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने दी सूचना
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को तल्ला रौशिल के जंगल में तेंदुए के फंसे होने की सूचना दी। इस पर उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनकर तिवारी के नेतृत्व में आरओ प्रकाश जोशी, विपिन जोशी, मुकुल शर्मा समेत वन श्रमिक बहादुर साह, नवीन मनराल और अजय कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ट्रेंकुलाइज गन से किया बेहोश
उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनकर तिवारी ने बताया कि मादा तेंदुआ अमलताश के दो पेड़ों के बीच स्थित घनी झाड़ियों से बनी बाड़ में फंसी हुई थी। उसे बेहोश करने के लिए नैनीताल स्थित चिड़ियाघर से डॉ. योगेश भारद्वाज और अतुल भगत ट्रेंकुलाइजर गन लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तेंदुआ झाड़ियों के काफी भीतर फंसा हुआ था, लिहाजा उसे खासी मशक्कत के बाद बेहोश किया जा सका। तिवारी ने बताया कि मादा तेंदुआ दो साल की है। तेंदुए के शरीर में हल्की रगड़ के निशानों के अलावा कहीं चोट का निशान नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें