फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्यपाल ने सेतु आयोग की रणनीति को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बृहस्पतिवार को लोक भवन में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश के समेकित एवं संतुलित विकास के लिए कृषि, पर्यटन और वेलनेस पर आधारित एक रणनीतिक रोडमैप का प्रस्तुतीकरण दिया। राज्यपाल ने प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में संतुलन और दीर्घकालिक सोच जरूरी है। ताकि राज्य का समग्र और स्थायी विकास सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन और अपर सचिव रीना जोशी भी उपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें