फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रिक्त पदों पर पदोन्नति न होने से इंजीनियर नाराज, यूपीसीएल में आज विरोध सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कहा, मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर वर्षों से लंबित पदोन्नति न किए जाने व अन्य मांगों के निस्तारण न होने के चलते यूपीसीएल मुख्यालय पर पूर्व में प्रेषित नोटिस के क्रम में गेट मीटिंग की। विरोध में मंगलवार को यूपीसीएल मुख्यालय में इंजीनियरों की विरोध सभा होगी।

सोमवार को हुई गेट मीटिंग की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने की। महासचिव राहुल चानना ने कहा कि न्यायालय में वर्षों के संघर्ष के उपरांत व न्यायालय के आदेशानुसार जारी हुई वरिष्ठता सूची पर किसी प्रकार का कोई स्थगन आदेश नहीं है। पदोन्नत सहायक अभियंता की ओर से दायर अवमानना याचिका भी तीन जनवरी को खारिज हो चुकी है। प्रबंधन ने हर वार्ता में एसोसिएशन को आश्वस्त किया था कि अवमानना याचिका खारिज होने के बाद अतिशीघ्र पदोन्नति कर दी जाएगी।
विज्ञापन


महासचिव चानना ने कहा कि एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता कर मांगों का निस्तारण कराने का पक्षधर रही है। इतने वर्षों के धैर्य के बावजूद पदोन्नति नहीं की जा रही है। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को विभागीय संयोजन की सुविधा, प्रारंभिक इंक्रीमेंट का लाभ, स्थायीकरण का प्रकरण इत्यादि पर भी कोई सकारात्मक कार्रवाई यूपीसीएल प्रबंधन ने नहीं की है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह तोमर ने कहा कि यूपीसीएल ने अंतिम वरिष्ठता सूची के उपरांत व पात्रता प्राप्त होने के बावजूद सीधी भर्ती के सहायक अभियंता अपनी प्रथम पदोन्नति से 16 वर्षों से वंचित हैं। जिससे सभी सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है। आंदोलन के प्रथम चरण में गेट मीटिंग के माध्यम से विरोध जताया जा रहा है। यूपीसीएल में अधिशासी अभियंता के 93 स्वीकृत पदों में से 40 पद रिक्त हैं, जिसके चलते कई अभियंताओं को दोहरा कार्यभार देखना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने चेताया कि रिक्त पदों पर पदोन्नति न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को यूपीसीएल मुख्यालय में विरोध सभा आयोजित की गई है। गेट मीटिंग में मुख्य अभियंता जसवंत सिंह, मोहित जोशी, एनएस बिष्ट, विकास गुप्ता, अनिल धीमान, मोहित डबराल, विपिन कुमार, मुकेश कुमार, सौरभ पांडे, बृजेश यादव, हिमांशु बडोनी, श्वेता, मीनाक्षी, कल्पना, नीति, अनुज, आशीष इत्यादि के अनेक अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें