इंजीनियर ने अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की के साथ दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद उसने पांच साल तक उसके साथ शारीरिक संबन्ध बनाए। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना उसके जो हरकत की उससे लड़की सदमे में है।
शादी का झांसा देकर इंजीनियर ने अपने कॉलेज में पढ़ने वाली युवती का यौन शोषण किया लेकिन पांच साल बाद उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। नोएडा में एक कंपनी में नौकरी कर रही युवती ने उसकी धमकी से तंग आकर नौकरी तक छोड़ दी।
मुखानी पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ दुराचार और उसकी मां के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार संजय कालोनी जजी कोर्ट के पास निवासी जस्सू बिष्ट पांच साल पहले देहरादून में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।