फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर के बेटे की बर्थडे पार्टी से लौट रहे इंजीनियर ने पत्थर से कुचलकर की साथी की हत्या

Sat, 29 Dec 2018 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
मृतक रोहित का फाइल फोटो
विज्ञापन

ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में एक इंजीनियर ने अपने सहकर्मी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अपने सीनियर के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौटने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

रोहित कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र वीर सिंह निवासी रतनपुरा इंचौली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ट्रांजिट कैम्प में अपने साथियों के साथ रहता था। वह रुद्रपुर की एयर सिडकुल की कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी में गया था

वह गुरुवार की रात ज्येष्ठा कॉलोनी तीन पानी डैम ट्रांजिट कैम्प में विला नंबर 58 में जन्मदिन की पार्टी में गया था। पार्टी से लौटते समय बाइक पर रोहित का अपने सहकर्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

सहकर्मी नशे में इतना धुत्त था कि रोहित के लड़ाई के दौरान नीचे गिरने पर उसने हाथ में आए पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। कॉलोनी गेट पर तैनात गार्ड नन्हे ने इसकी जानकारी विला नंबर 58 में दी। सूचना पर पहुंची आपातकाल सेवा 108 के माध्यम से रोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रात भर पुलिस की गाड़िया फरार आरोपित की तलाश में दौड़ती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें