फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चुनावों में भाजपा की किरकिरी कराने वालों पर गाज गिरना शुरू

Sat, 29 Dec 2018 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
BJP - फोटो : social media
विज्ञापन

राज्य सहकारी दुग्ध संघ के चुनाव में भाजपा की किरकिरी कराने वालों पर गाज गिरजी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


शासन ने चमोली के दुग्ध संघ अध्यक्ष को हटा दिया है। माना जा रहा है कि अभी यूसीडीएफ में पदों पर काबिज अन्य  कई भाजपा नेताओं पर गाज गिर सकती है। 

राज्य सहकारी दुग्ध संघ (यूसीडीएफ ) के चुनाव 14 दिसंबर को हुए थे। चुनाव के दौरान यूसीडीएफ में दुग्ध संघ से चुनकर आए भाजपा समर्थित सदस्यों ने जमकर क्रास वोटिंग की। इससे बोर्ड में कांग्रेस का कब्जा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार के बाद से ही खेल बिगाड़ने वाले नेताओं को ढूंढ रही थी भाजपा

दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा नेताओं ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर किसी तरह बोर्ड अध्यक्ष का पद बचाया लेकिन उपाध्यक्ष पद फिर भी इन्हें कांग्रेस को देना पड़ा।

इस हार के बाद से ही भाजपा खेल बिगाड़ने वाले नेताओं को ढूंढ रही थी। भाजपा सूत्रों की माने तो इस पूरे समीकरण में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ चमोली के अध्यक्ष धन सिंह नेगी का नाम सामने आ रहा था। इसी के साथ ही दुग्ध संघ से जुड़े भाजपा के तीन और नेताओं का भी नाम सामने आ रहा है। 

चमोली दुग्ध संघ के सदस्य के रूप में धन सिंह का मनोनयन शासन की ओर से हुआ था। इसके बाद ये  चमोली दुग्ध संघ के अध्यक्ष बने थे। अब 24 दिसंबर को शासन के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रबंध कार्यकारिणी के रूप में गैर सरकारी सदस्य का नामांकन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इसी के साथ ही वह अध्यक्ष पद से भी हट गए हैं। 

शासन ने धन सिंह नेगी का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। शासन से नामांकन रद्द होने के बाद अब इनका अध्यक्ष पद भी स्वत: समाप्त हो गया है। 
- प्रकाश चंद, एमडी यूसीडीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें