अधिकारियों के दिनभर घनघनाते रहे फोन
ऊर्जा निगम की ओर से जब बिजली चोरों के यहां पर छापे मारकर कार्रवाई की गई तो कई ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को भी फोन कर निगम की कार्रवाई रोकने की बात कही। इस बीच गांव से लेकर शहर के जनप्रतिनिधियों के फोन ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम में शामिल अधिकारियों पर आते रहे, लेकिन बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रखा गया।
घरों में ताले लगाकर भागे कई ग्रामीण
विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने अलसुबह ही कई गांवों में बिजली चोरी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ घर, दुकान व अन्य जगहों को खंगालना शुरू कर दिया था। इस बीच भारी पुलिस फोर्स को देखकर ग्रामीण भी सहम उठे। एक के बाद एक घर, दुकान, आटा चक्की व अन्य जगहों पर चेकिंग की गई। इस बीच ऊर्जा निगम की ओर से सख्त कार्रवाई होती देख कई ग्रामीण अपने यहां बिजली चोरी पकड़े जाने के डर से अपने घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए।
कार्रवाई की सगे संबंधियों को दी फोन पर सूचना
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अंकिता भंडारी केस...नार्को टेस्ट के लिए भी हूं तैयार, अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नया वीडियो वायरल
ऊर्जा निगम प्रतिदिन 100 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काट रहा है। ऐसे में कई जगहों पर कनेक्शन काटने के बाद भी कुछ बकायेदारों ने अपने चोरी छिपे कनेक्शन जोड़ लिए। इसकी सूचना भी ऊर्जा निगम के पास थी। निगम की टीम ने पहले से ही पूरी प्लानिंग कर एक के बाद एक जब कई गांव में बिजली चोरी के मामले पकड़े तो जिन गांवों में विजिलेंस ने कार्रवाई की वहां रहने वाले ग्रामीणों ने अपने अन्य सगे संबंधियों को भी इसकी सूचना दी। दिनभर रुड़की, मंगलौर, कलियर, धनौरी और झबरेड़ा आदि में भी विजिलेंस की कार्रवाई और रूट के बारे में ग्रामीण अपने स्तर से जानकारी जुटाते रहे।