फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऊर्जा निगम ने 108 विद्युत कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 लाख का वूसला राजस्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर। बिजली बिल बकायेदारों पर ऊर्जा निगम की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में निगम के अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में विकासनगर व हरबर्टपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए 108 कनेक्शन काटे गए। जबकि निगम की अलग-अलग टीम ने 25 लाख के राजस्व की वसूली भी की।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में धर्मावाला क्षेत्र के कुल्हाल, मटक माजरी, कुंजा, आदुवाला, जूडली, शाहपुर कल्याणपुर व विकासनगर के मेंहूवाला, तेलपुर, जीवनगढ, लाइन जीवनगढ़ आदि क्षेत्रों में बिजली के बकायेदारों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान विकासनगर में 50 और हरबर्टपुर उपखंड क्षेत्र में 58 उपभोक्ताओं के बिल नहीं जमा करने पर उनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ ही बकाया भुगतान के रूप में हरबर्टपुर में 21 लाख व विकासनगर में चार लाख के राजस्व की वसूली भी की गई। कार्रवाई के दौरान अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं को समय से बिजली के बिल जमा कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें