फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में सेवानिवृत सैन्यकर्मी की भूमि से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर कल्याणपुर में सेवानिवृत सैन्यकर्मी की भूमि से अवैध झोपड़ी को हटाया गया। इस दौरान कब्जा करने वाला व्यक्ति हंगामा करने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पूर्व एक व्यक्ति ने शाहपुर कल्याणपुर निवासी सेवानिवृत सैन्यकर्मी राम सिंह तोमर की भूमि पर कब्जे की नीयत से झोपड़ी का निर्माण कर लिया था। विवाद के बाद राजस्व निरीक्षक भूमि की जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान भूमि राम सिंह तोमर की पत्नी रोशनी तोमर के नाम पर दर्ज पाई गई। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर कविंद्र राणा ने बताया, भूमि पर शाहपुर कल्याणपुर निवासी राजेंद्र उर्फ पपिया ने कब्जा किया हुआ था। बताया कि उसने कब्जा हटाने के लिए 17 मई तक समय मांगा था, लेकिन हटाया नहीं। बुधवार को पुलिस टीम ने झोपड़ी को हटा दिया। बताया कि कार्रवाई के दौरान हंगामा काटने पर राजेंद्र उर्फ पपिया को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें