फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में गरीबों को कर दिया बेघर

Wed, 29 Jan 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने सेलाकुई के नंदा की चौकी क्षेत्र में नदी किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया।
विज्ञापन


पढ़ें, नए सीएम पर विधायकों का मन टटोलने आएंगे आजाद!

मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चले अभियान के दौरान 150 झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब दो साल से नदी किनारे लगातार अतिक्रमण हो रहा था।

एसडीएम और सीओ की अगुवाई में चला अभियान
इसे खाली करवाने के प्रशासन लंबे समय से अभियान चलाने की कोशिश कर रहा था। मंगलवार को एसडीएम मोहन सिंह बर्निया और सीओ एसपी सिंह की अगुवाई में सुबह 11 बजे से अभियान की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


पढ़ें, 'मेरी शादी हो जाती तो इतना नहीं लिख पाता'

भारी पुलिस बल के बीच दो सरकारी जेसीबी मशीन ने झुग्गी झोपड़ियों को जमीदोज कर दिया। अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई शाम पांच बजे तक चलती रही। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

एसडीएम ने बताया कि कब्जाधारियों को एक माह पूर्व ही नोटिस जारी कर कब्जे हटाने को कहा गया था। इस दौरान तहसीलदार प्रेमलाल, थानाध्यक्ष प्रदीप राणा, नायब तहसीलदार जयचंद, झाझरा चौकी प्रभारी विपिन बहुगुणा, लेखपाल कमल सिंह राठौर, जेपी रतूड़ी, राधेश्याम पैन्यूली, ऋषिपाल सिंह शामिल रहे।

अफवाह से मची कब्जों की होड़
सेलाकुई में कुछ दिन पहले अफवाह उड़ी कि सरकार भूमिहीनों को भूमि आवंटित करने जा रही है, जिसके बाद नंदा की चौकी क्षेत्र में अवैध कब्जों की बाढ़ सी आ गई। बीते सोमवार को करीब डेढ़ हजार लोग सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए पैमाईश करते देख गए।
विज्ञापन


पढ़ें, मुसीबत में हों तो मोबाइल को दें झटका, बच जाएंगे आप

यह देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। उन्होंने मौके की नजाकत को भांपते हुए यथाशीघ्र अभियान चलाने का निर्णय लिया। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि कुछ निहित स्वार्थी लोगों ने ऐसी अफवाह उड़ाई, जिसके बाद सरकारी जमीन पर कब्जे की होड़ मच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें