फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्रेमनगर थाना क्षेत्र टी स्टेट में पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Wed, 23 Oct 2024 11:13 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई।  मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ कई थाना-क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी स्टेट में मंगलवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश वाहन चोर गिरोह के बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन चोर गिरोह के कुछ बदमाश प्रेमनगर इलाके से जा रहे हैं। सूचना पर एसओजी और पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस नजदीक पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर टक्कर मार दी और फायरिंग करते हुए भागने लगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हर दिन 46 लाख रुपये प्रदेशवासियों से ठग रहे साइबर अपराधी, हैरान करने वाले हैं ये आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। देर हुई इस मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ कई थाना-क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें