फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को महिला सम्मान की चिंता नहीं

विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर भोजनमाताओं को संबोधित करती वक्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में भोजनमाताओं का धरना-प्रदर्शन 62वें दिन भी जारी रहा। भोजनमाताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भोजनमाताओं ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन की महामंत्री बिट्टो देवी ने कहा कि भोजनमाताएं सरकारी उपेक्षा का शिकार हो रही हैं। सरकार को महिला सम्मान की कोई चिंता नहीं है। 62 दिन से भोजनमाताएं दिन रात खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना दे रही हैं। इसके बावजूद अब तक कोई भी विभागीय अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। इसके चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। कहा कि जब तक भोजनमाताओं के मानदेय में वृद्धि नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने 65 वर्ष से अधिक की भोजनमाताओं को भोजनमाता कोष से लाभान्वित कर सेवानिवृत्त करने की मांग की।
विज्ञापन

धरना देने वालों में मंजू, कला देवी, शशि, सुमन मिश्रा, सुनीता, ममता, निर्मला खत्री, कुसुम, उमा पाल, माधुरी तोमर, काजल गुप्ता, सिंधु, बबीता शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें