फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कर्मचारियों को दिया पीसीआर देने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेलाकुई। जमनपुर स्थित एनक्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को पीसीआर देने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक प्रयासों व उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों की सुरक्षा, जागरूकता और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में सेफ्टी सर्कल के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. राहुल कुमार ने कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति में सही समय पर दिया गया प्रथम उपचार किसी की जान भी बचा सकता है। इस अवसर पर प्लांट हेड सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा सुरक्षा केवल एक नियम नहीं बल्कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उमेश, विकास, कीर्ति, प्रवेश, दीपक, आकाश, अंकित आदि कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें