फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के आठवें दिन शुक्रवार को देहरादून में गेट मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के ट्रांसपोर्ट नगर परिसर से की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर पूरे मनोयोग से आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में जन-जागरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। आंदोलन लगातार मजबूत होता जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता हर्ष डी जोशी ने जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों की प्रमुख मांगों ढांचा निर्माण एवं नियमितीकरण पर प्रकाश डालते हुए परिषद के समर्थन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों का संयुक्त परिषद के आंदोलनों में हमेशा अहम योगदान रहा है। बैठक की अध्यक्षता रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने की। बैठक में रोडवेज सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें