फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कर्मचारियों ने गेट मीटिंग में दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के पांचवें दिन निदेशालय रेशम, निदेशालय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास में गेट मीटिंग हुई। प्रांतीय कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश चंद्र डबराल ने चरणबद्ध आंदोलन की जानकारी दी।
परिषद महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने बताया कि पूरे प्रदेश के कर्मचारी 18 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। निदेशालय रेशम परिसर में अधीनस्थ रेशम कार्मिक सेवा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अमित शेखर सिंह नेगी, महासचिव अभिषेक मलिक, सचिव मनीष सती, रोमिल पांडे, सोहनलाल, आकाश वर्मा, मनोज जंगपांगी, सुप्रिया रावत, आंचल, पूजा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निदेशालय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास में गेट मीटिंग के दौरान सुपरवाइजर संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष रेखा भंडारी, मंत्री विधु गुलाटी, देहरादून जिलाध्यक्ष बिंदु मौर्य, जिला मंत्री अनिता पटवाल, दिशा शर्मा, रेखा पालीवाल, शिल्पा रावत, राधा पाठक, नजमा मंसूरी, पवित्र देवी आदि उपस्थित रहे। 21 जनवरी को कोषागार एवं आसपास के कार्यालयों में गेट मीटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें