फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डाकपत्थर की परिसंपत्तियों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
किसी विभाग या दूसरी किसी योजना के लिए देने का किया विरोध
I
Iगेट मीटिंग के बाद कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
I
Iउत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा डाकपत्थर मुख्यालय से संबंधित परियोजनाओं की परिसंपत्तियों को दूसरे निगम, विभाग या अन्य योजनाओं के लिए प्रयोग करना गलत है। उन्होंने कहा कर्मचारी किसी भी ऐसी कार्रवाई का विरोध करेंगे।
I
I
I
Iकर्मचारियों ने कहा डाकपत्थर मुख्यालय से संबंधित परियोजनाओं की भूमि जल विद्युत निगम व क्षेत्र में बन रही दूसरी कई परियोजनाओं के लिए आवश्यकता के अनुरूप उपयोग में लाई जा रही है। क्षेत्र में पहले से बने जल विद्युत गृहों की भविष्य की आवश्यकताओं के लिए रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा परिसंपत्तियों को लेकर बन रहे नए मास्टर प्लान या फिर परिसंपत्तियों को अन्य किसी दूसरे उपयोग के लिए देने का कर्मचारी विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइसी क्रम में कुल्हाल, ढालीपुर, ढकरानी, खोदरी, छिबरौऊ, लखवाड़, व्यासी, हनोल, त्यूणी आदि परियोजनाओं के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा इस मामले को लेकर छह नवंबर को प्रदेश संगठन की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
I
I
I
Iप्रदर्शन करने वालों में बीएम तिवारी, कलम सिंह चौहान, राम सिंह, स्वतंत्र कुमार, उदयंत चौहान, संजय राणा, आशीष राणा, भगत रावत आदि शामिल रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें