फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : पदोन्नति की मांग को लेकर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Thu, 05 Nov 2020 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दो साल से पदोन्नति न होने से नाराज वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल व वैयक्तिक सहायक कर्मचारियों ने मोर्चा खोला है। कर्मचारी संगठनों ने शीर्ष अधिकारियों को एक हफ्ते बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन व उत्तराखंड वाणिज्य कर वैयक्तिक सहायक/वैयक्तिक अधिकारी सेवा संघ का आरोप है कि अधिकारी जानबूझकर पदोन्नति में अड़चनें डाल रहे हैं। इस बाबत मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र रावत व महामंत्री अरविंद जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उप आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

इसमें कहा कि दो साल से विभाग में मिनिस्टीरियल व वैयक्तिक सहायक/अधिकारी संवर्ग में पदोन्नति नहीं की गई है। अधिकारी कार्य दक्षता व अन्य अनावश्यक बहानों से पदोन्नति टरका रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। अगर एक हफ्ते में सुनवाई नहीं हुई तो कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान प्रांतीय सलाहकार मनमोहन सिंह नेगी, प्रांतीय संगठन मंत्री जसवंत सिंह खोलिया, गीताराम डोभाल, राजेश्वरी परमार, ध्यान सिंह रावत, जयपाल सिंह चौहान, जगत सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें