अस्पताल की नौकरी से निकाले गए कर्मचारी की आमरण अनशन के दौरान बृहस्पतिवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। कर्मचारी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के घर ले जाया जा रहा था, लेकिन कनक चौक पर पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद उन्हें कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि यह सभी कर्मचारी कोरोना काल में नौकरी पर रखे गए थे, लेकिन कोरोना खत्म होते ही इन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से यह कर्मचारी एकता विहार स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन बैठकर लगातार सेवा विस्तार की मांग कर रहे हैं।