फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों की भी पुकार, रेल मंडल के लिए हो तैयार

Fri, 19 Aug 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
देहरादून में रेल मंडल खोलने की मांग का रेलकर्मियों ने भी समर्थन किया है। नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन (नरमू) ने इसे रेलकर्मियों के हित में बताते हुए केंद्रीय और मंडल पदाधिकारियों के माध्यम से मुद्दे को रेल मंत्रालय तक पहुंचाने का एलान किया है। साथ ही कहा है कि जरूरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला ने विभिन्न पहलुओं के साथ दून में रेल मंडल की जरूरत पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार के अंक में ‘मंडल न मुख्यालय, ट्रेन के भी लाले’ शीर्र्षक से इस अभियान से संबंधित समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नरमू ने अमर उजाला के अभियान की पहल का स्वागत करते हुए इसमें अपना योगदान देने का भी दावा किया है। नरमू पदाधिकारियों के मुताबिक दून में मंडल की स्थापना या यहां किसी सक्षम राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति से रेलकर्मियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

छोटे-छोटे काम के लिए मुरादाबाद के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दून के स्तर से ही कई जरूरी फैसले हो सकेंगे। समय और पैसे की भी बचत होगी। इसका सीधा फायदा कहीं न कहीं रेलवे को भी होगा। नरमू का कहना है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्य के सांसदों और जनप्रतिनिधियों से भी मांग करेंगे की वे रेल मंत्री सुरेश प्रभु के समक्ष दून में रेल मंडल बनाने की बात को पुरजोर तरीके से रखें।
विज्ञापन


राजधानी देहरादून में रेल मंडल की स्थापना बहुत जरूरी है। इस आवाज को नरमू भी जोरशोर से उठाएगा। हम चाहेंगे कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, सांसद, अन्य जनप्रतिनिधि और रेलवे के आला अफसर दून में मंडल की जरूरत को रेल मंत्री के सामने ले जाएं। जरूरत पड़ी तो नरमू इसके लिए आंदोलन भी छेड़ेगी। 
- उग्रसेन सिंह, मंडल मंत्री नरमू

दून में छोटे-छोटे मसलों के समाधान को राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति न होने से कर्मियों को मुरादाबाद के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यहां रेल मंडल होगा तो फायदा कर्मचारियों को भी मिलेगा। हम आल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन नई दिल्ली के केंद्रीय पदाधिकारियों और नरमू के मंडल पदाधिकारियों को पत्र लिखेंगे कि इस मांग को रेल मंत्री के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाएं। 
- राजेंद्र गुसाई, शाखा सचिव नरमू

रेल मंत्री को किया ट्वीट
दूधली (डोईवाला) निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अजय कुमार ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की कतरन को प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट किया है। जिसमें अजय ने खबर पर संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड को अपना अलग रेल मंडल देने का अनुरोध किया है। बता दें कि अजय रेलवे से जुड़ी समस्या को पहले भी उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें