फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की गर्जना से 'सचिवालय' में 'भूचाल'

Fri, 27 Sep 2013 09:33 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून में 26 सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की गर्जना रैली में प्रदेशभर से उमड़े सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया। पुलिस ने रोका तो सड़क पर धरना शुरू कर दिया। आखिर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने उनसे बात की।

पढें, युवक पर हमला कर भालू ने निकाली 'आंख'

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
सीएम से बातचीत के बाद कर्मचारियों ने धरना तो खत्म कर दिया लेकिन चेतावनी दी कि उनकी मांगें जल्द न मानी गईं तो पांच अक्तूबर से प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

सचिवालय गेट से पहले बैरिकेडिंग
शुक्रवार को प्रदेशभर से आए विभिन्न विभागों के कर्मचारी परेड ग्राउंड में जुटे। यहां से लैंसडौन चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, राजपुर रोड होते हुए कर्मचारियों की रैली सचिवालय पहुंची।
विज्ञापन


पढें, CBI को 'बच्चे' देंगे भ्रष्टाचार रोकने का 'नुस्खा'

सचिवालय गेट से पहले बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद कर्मचारी वहीं धरने पर बैठ गए। यहां पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन में कर्मचारियों ने बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है।

मुख्यमंत्री से बात करने के लिए अड़े
जबकि अधिकारी मौज कर रहे हैं। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे वार्ता की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी मुख्य सचिव या मुख्यमंत्री से बात करने के लिए अड़े रहे।

पढें, मास्साब की 'राजनीति' रोक रही बच्चों की 'उड़ान'

काफी देर बाद सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को बुलाया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, महामंत्री प्रदीप कोहली, प्रवक्ता अरुण पांडे, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। सीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। प्रदर्शन में प्रांतीय संरक्षक विजय ममगाईं, उपाध्यक्ष अंजू बडोला आदि शामिल रहे।

पढें, महिला की डेंगू से मौत, बेटे को भी खतरा

मुख्य सचिव जता चुके सहमति
परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता अरुण पांडे ने कहा कि बृहस्पतिवार को परिषद के प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव सुभाष कुमार के साथ बैठक हुई थी। मुख्य सचिव ने अधिकतर मांगों पर सहमति जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त मांगों के निस्तारण के साथ उनके पूरा होने का समय निर्धारित किया जाए।

इनकी भी सुनिए
मांगों के संबंध में जल्द शासनादेश जारी न हुआ तो कर्मचारी तीन से पांच अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार करेंगे। पांच अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

- ठाकुर प्रह्लाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें