फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कभी साउथ अफ्रीका में चलता था साम्राज्य, आराेप लगे तो लौटे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
दून में प्रापर्टी कारोबारी की खुदकुशी के बाद सहारनपुर के गुप्ता बंधु फिर चर्चा में हैं। सहारनपुर की गलियों से निकलकर साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में अपना कारोबार करने वाले गुप्ता बंधुओं ने पिछले 30 सालों में सैकड़ों करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया।
विज्ञापन


गुप्ता परिवार की साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से बेहद नजदीकी थी। जैकब जुमा के साथ मिलकर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के संगीन आरोप लगने के बाद गुप्ता बंधुओं को साउथ अफ्रीका छोड़ना पड़ा। इसके बाद ये यूएई गए और बाद में भारत वापस आ गए। गुप्ता परिवार उप्र के सहारनपुर का रहने वाला है। गुप्ता बंधुओं के नाम से चर्चित तीन भाई अजय, अतुल और राजेश हैं। 1993 में तीनों भाइयों ने जोहान्सबर्ग में सहारा कंप्यूटर्स के नाम से सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बनाकर उसे ऊंचाई तक पहुंचाया।



इसके बाद खनन और मीडिया कारोबार में हाथ आजमाया। साउथ अफ्रीका में शिफ्ट होने से पहले अजय गुप्ता दिल्ली के एक होटल में नौकरी करते थे। अजय गुप्ता के पिता शिवकुमार गुप्ता सहारनपुर के रायवाला बाजार में एक राशन की दुकान चलाते थे। अजय ने सीए किया, तो अन्य भाइयों ने आईटी में इंजीनियरिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें