फायर ब्रिगेड ने दिवाली को सुरक्षित बनाने के लिए कमर कस ली है। फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) शिवप्रसाद ममगाईं ने बताया कि दमकल विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयार है।
सहारनपुर चौक, दिलाराम बाजार, घंटाघर, पलटन बाजार, आराघर, प्रेमनगर और धर्मपुर में दमकल गाड़ी खड़ी की गई हैं। इसके अलावा फायर स्टेशन पर तीन गाड़ियां रखी गई हैं।
बताया कि राजधानी में कई हजार प्रपत्र वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया है। अपील की गई है कि आग की सूचना देने में किसी तरह की देरी न करें।
तैयारियां पूरी
अग्निशमन अधिकारी शिवप्रसाद ममगाईं के अनुसार राजधानी में पानी का संकट नहीं है। हालांकि, शहर के 67 हाईडेंट में से सिर्फ 12 ही काम कर रहे हैं, बाकी सभी जमीन में 10 से 12 फुट तक दब गए हैं। नगर निगम और जल संस्थान के 26 ट्यूबवेलों से फायर ब्रिगेड को पर्याप्त पानी मिलता है।
आगजनी की सूचना यहां दें-
एफएसओ: 8903992691, 9456597983
फायर स्टेशन: 0135-2716242, 101
सीएफओ: 9456597981
इन नंबरों पर पुलिस से संपर्क
एसएसपी: 9411112706
एसपी सिटी: 941112725
एसपी देहात: 9411113990
शहर कंट्रोल रूम: 100