फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन का एग्रीमेंट कर 8.80 लाख हड़पे, दूसरे को बेची भूमि

Sun, 09 Aug 2026 09:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन का एग्रीमेंट (अनुबंध) कर 8.80 लाख रुपये हड़पने और फिर उसी भूमि को चुपके से किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगी का अहसास होने और रकम वापस मांगने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सहसपुर कोतवाली पुलिस ने ढकरानी निवासी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत के अनुसार, देहराखास निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उन्होंने फतेहपुर स्थित एक खसरा भूमि खरीदने के लिए विकासनगर क्षेत्र के हरिपुर (ढकरानी) निवासी मुस्तकीम अंसारी के साथ दो फरवरी 2023 को विधिवत अनुबंध किया था। इसके एवज में संजीव ने 6.80 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी को दिए। इसके अलावा, मुस्तकीम ने एक अन्य संपत्ति का झांसा देकर पीड़ित से दो लाख रुपये और ले लिए। इस प्रकार कुल 8.80 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

आरोप है कि अनुबंध होने के करीब दो माह बाद ही मुस्तकीम ने बिना बताए यह जमीन किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दी। जब पीड़ित को इस फर्जीवाड़े का पता चला और उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी शुरुआत में जल्द रुपये लौटाने का आश्वासन देकर टालमटोल करता रहा। बाद में उसने पीड़ित का फोन उठाना बंद कर दिया और घर से भी नदारद हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें