दरवाजा बंद होने पर चन्द्रिका ने दरवाजा खटखटाया पर कमलेश ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर चन्द्रिका ने अपने पति को फोन किया। घर पहुंचकर देवव्रत ने बाथरूम का दरवजा तोड़कर देखा तो बाथरूम में कमलेश छत के एक पाइप पर गमछे का फंदा लगाकर फांसी पर लटका था।
देवव्रत ने कमलेश को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर ट्रांजिट केम्प थाना प्रभारी जीबी जोशी का कहना है कि अस्पताल से बच्चे के सुसाइड केस की सूचना मिली थी। जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।