फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के बीच टापू में फंसे 11 लोग, ऐसे किया रेस्क्यू

Wed, 12 Jul 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
rescue people
विज्ञापन
बुधवार को स्वारना नदी और आसन बैराज का जलस्तर बढ़ने से 11 लोग बीच टापू में फंस गए। दोनों स्थानों पर नदी में फंसे लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्यूब और रस्सी डालकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन


स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से आठ लोग बीच टापू में फंस गए। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया। 

जानकारी के अनुसार कुछ लोग सेलाकुई से रामपुर जा रहे थे। रास्ता स्वारना नदी से होकर गुजरता है। अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया। जिसके चलते फिरोज, मोनू, राजू, गोविंद, निरंजन, बबलू, रोहित और विजय निवासी चोई बस्ती चारों तरफ पानी से घिर गए। उन्होंने एक टापू पर पहुंचकर खुद को सुरक्षित किया। 100 नंबर पर खुद के टापू में फंसे होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज देवरानी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी डालकर सभी को एक-एक कर सुरक्षित निकाल लिय गया। रेस्क्यू टीम में चौकी प्रभारी सेलाकुई गिरीश नेगी, एसआई पंकज कुमार, श्रीकांत मलिक, अमित, महेंद्र, प्रतिभा पंवार, सोफिया अंसारी के साथ स्थानीय निवासी आदिल, हैदर, सोनू, इरफान, रिहान, राजू शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, आसन बैराज का जलस्तर बढ़ने पर पानी यमुना नदी में छोड़ दिया गया। जिसके चलते मछली पकड़ने गए तीन लोग ने नदी के टापू में फंस गए। सूचना पर कोतवाल एसएस नेगी और हरबर्टपुर चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से टापू में फंसे लोगों तक ट्यूब और रस्सी पहुंचाई गई।

जिसके सहारे तीनों को सुरक्षित निकाला गया। जिनकी पहचान इल्ताफ पुत्र इलायस, अब्दुल रहमान पुत्र रिजवान, वारिस पुत्र फारुख सभी निवासी मटक माजरी थाना विकासनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें