फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसे हाथियों ने चट कर दी राशन, खा गए चावल और चीनी

Fri, 14 Jul 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
elephant
विज्ञापन
मामला देहरादून से सटे इलाके का है। यहां हाथियों ने ऐसा उत्पात मचाया कि हर कोई दंग रह गया। मकान में घुसकर हाथियों के झुंड ने चावल और चीनी के कई बोरे चट कर दिए।
विज्ञापन


लच्छीवाला वन रेंज से सटे नकरौंदा समेत कई गांवों में इन दिनों जंगली हाथियों का उत्पात चरम पर पहुंचने लगा है। खेतों में तैयार हो रही गन्ना, धान और चारे की फसल हाथियों के निशाने पर है। इसके अलावा आबादी में चहलकदमी कर हाथियों का झुंड लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है।

देर रात नकरौंदा गांव में घुस आए हाथियों ने एफसीआई के गोदाम का शटर तोड़कर अंदर रखा अनाज और खाद्य सामग्री चट कर ली। 
विज्ञापन

घरों में घुसने की भी कोशिश में हाथी

wild elephant
सरकारी गोदाम में चीनी और चावल आदि रखा जाता है। हाथियों ने कई बोरियां चट करने के अलावा काफी अनाज खराब भी कर दिया। रात भर आबादी क्षेत्र में घूमकर हाथियों ने कई घरों में घुसने के लिए चाहरदीवारी पर भी प्रहार किया। बाद में जोर-जोर से चिंघाड़कर हाथियों का झुंड सुबह तड़के ही जंगल में वापस लौटा। 

ग्राम प्रधान राहुल पंवार ने बताया कि गांव का इलाका थानों और लच्छीवाला के जंगलों से लगा हुआ है। हाथियों की रोकथाम के लिए विभाग के पास ठोस कार्ययोजना नहीं होने से हाथियों की आमद बराबर बढ़ रही है।

लच्छीवाला रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि नकरौंदा में हाथियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए गश्त बढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने लोगों से हाथियों के आने पर तत्काल सूचने विभाग को देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें