फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हाथियों ने मचाया आतंक, मुश्किल से जान बचाकर भागे लोग

Sat, 18 Mar 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर तिरछा पुल के पास हाथियों के आने से करीब 45 मिनट तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। अचानक हाथी आने वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान दो कारें भिड़ गए। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम साढे़ पांच बजे हरिद्वार नजीबाबाद राजमार्ग पर तिरछा पुल के पास जंगल से निकलकर तीन हाथी सड़क पर आ गए। सड़क पर हाथियों के आने के करण दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जिसके चलते राजमार्ग पर 45 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

वन कर्मियों ने ऐसे क‌िया काबू

- फोटो : amar ujala
सड़क पर हाथियों को देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया तो एक हाथी ने वाहन चालकों को दौड़ा लिया। आनन-फानन में वाहनों को दौड़ाते समय दो कारों की भीड़ंत हो गई। वन कर्मियों ने किसी तरह से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। कुछ देर बाद हाथी जंगल से निकलकर फिर सड़क पर आ गए।

चंडीघाट चौकी  इंचार्ज गंभीर सिंह तोमर, कांस्टेबल महेंद्र सिंह तोमर और वन कर्मियों ने वाहनों को रोककर हाथियों को पुल पार कराया। इसके बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू पाई।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें