फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: जंगल में मृत मिला टस्कर, दोनों दांत गायब, जंगल की कांबिंग में जुटे वनकर्मी

Mon, 17 Sep 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मृत पड़ा टस्कर
विज्ञापन

वन विभाग के अफसरों से बेखौफ वन तस्करों ने एक टस्कर (समूह से बिछड़ा हुआ हाथी) को मार डाला। मृत टस्कर का शव देहरादून वन प्रभाग की थानो रेंज में 55 नंबर वन रक्षक चौकी से पांच सौ मीटर दूर घने जंगल में मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि टस्कर के दोनों दांत गायब हैं। ऐसे में इस बात की पूरी आशंका है कि इस घटना में हाथी दांत तस्करों का हाथ है।

विज्ञापन


तस्करों की धरपकड़ के लिए अफसरों की अगुवाई में सैकड़ों वनकर्मी जंगल में कांबिंग कर रहे हैं। थानो रेंज वन विभाग के कर्मचारी रविवार को शाम चार बजे जंगल की ओर गए तो देखा कि एक टस्कर मरा पड़ा है। सूचना मिलते ही रेंजर समेत कई अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। रेंजर के अनुसार टस्कर के दोनों दांत गायब थे। इसकी जानकारी अफसरों को दी गई तो वन महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रमुख वन संरक्षक जयराज, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक मोनिष समेत दर्जन भर अधिकारी सैकड़ों वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे वन क्षेत्र में रात में ही कांबिंग शुरू कर दी गई। थानो वन रेंज अधिकारी डॉ.उदयनंद गौड़ ने बताया कि टस्कर के शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही मौत का असल कारण पता चल सकेगा। उल्लेखनीय है कि यह पहली घटना नहीं है जब कोई टस्कर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया है। प्रमुख वन संरक्षक की ओर से घटना की जानकारी अपर मुख्य सचिव वन डॉ.रणवीर सिंह को दे दी गई है।
विज्ञापन


थानो रेंज में टस्कर रहस्यमय परिस्थितियोें में मृत पाया गया है। टस्कर की मौत स्वाभाविक है या फिर उसे हाथी दांत तस्करों ने मार डाला, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। बहरहाल तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
-जयराज, प्रमुख वन संरक्षक

मृत टस्कर के दांत गायब बताए जा रहे हैं। तस्करों के हाथी को मारने की आशंका के मद्देनजर दर्जनों कई अफसरों की अगुवाई में वनकर्मियों को जंगल की कांबिंग में लगाया गया है। तमाम पहलुओं के मद्देनजर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-मोनिष मल्लिक, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें